Subscribe Us

header ads

ऐसी Cooking Tips जो बनाती है आपको एक Smart Cook (Specially For Bachelor Boys)



Hello दोस्तों, हम सभी की Life मे एक Phase ऐसा आता है जहा पर हमे अकेले रहना पड़ता है. Student, Job के दौरान अक्सर हमे अकेले अपने लिए खुद ही खाना बनाना पड़ता है, अगर आप थोड़ा बहुत भी अपने लिए खाना बनाना जानते है या सीख रहे है तो हम आपके लिए लाए है कुछ ऐसे Tips जो आपके खाने मे चार चाँद लगा देंगे और आपको बना देंगे एक Smart Cook.

Tips

1.   धीमी आंच
सबसे पहला Rule, आपको यह ध्यान रखना है आप जब भी खाना बनाये उसे हमेसा धीमी आंच पर ही बनाये, चाहे आप दाल, चावल, सब्जी या कुछ भी बना रहे हो. अगर आप इस नियम का पालन करेंगे तो आप देखेंगे आपके खाने में एक अलग ही लाजवाब Taste आ जायेगा. धीमी आंच से भोजन को पकने मे पूरा समय मिलता है. और आप जानते ही है अच्छे से पके हुए खाने का स्वाद लाजवाब व् स्वादिस्ट ही होता है।।

2.   Non sticky बर्तन (Crockery)
Student या Professional Life में खाना बनाने के दौरान अक्सर बर्तन जल जाते जाते है, जिससे हमे बर्तन धोने के दौरान बहुत दिक्कत होती है, अगर हम NON Sticky बर्तनो का करेंगे तो हमे इन दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।।

3.   मसालों का प्रयोग
खाना बनाते समय सबसे ज्यादा समय प्याज और मसालो को पकाने मे दे, मसालो का प्रयोग कम से कम ही करे. मसालो मे सिर्फ धानिया व् हल्दी का प्रयोग ही काफी है, अगर आप मसाला पकाने मे सही समय देते है तो 70% जंग जीत जाएंगे।।

4.   भोजन को ढकंन लगाकर ही पकाये
धीमी आंच के साथ साथ अगर आप खाने को ढककर पकाते है, तो आपका खाना बहुत जल्दी तैयार हो जायेगा। और खाने का स्वाद भी बढ़ जायेगा।।


5.   लहसुन अदरक मिर्ची का प्रयोग
लहसुन, अदरक, मिर्च को आप साबुत रूप मे ही प्रयोग करे, लहसुन अदरक Paste का प्रयोग न करे. यदि आप साबुत लहसुन अदरक मिर्च का प्रयोग करते है तो आपके खाने मे एक अलग ही स्वाद आ जायेगा।।

6.   खाने मे तड़का
बिना तड़के के खाने को अधूरा ही माना जाता है, हम खाने मे तड़के के रूप मे जीरा, साबुत धनिया, राइ का प्रयोग कर सकते है। खाने मे तड़के से चार चाँद लग जाते हैं।।


        तो यह थे कुछ ऐसे Simple TIPS जो बना देंगे आपको एक Smart Cook.

                                  Enjoy Cooking






Post a Comment

0 Comments